Home » पति की प्रेमिका से पत्नी ने करवाई शादी, अब तीनों साथ-साथ
मध्यप्रदेश

पति की प्रेमिका से पत्नी ने करवाई शादी, अब तीनों साथ-साथ

गुना। आमतौर पर एक पत्नी के रहते पति अगर दूसरी शादी के बारे में सोच भी ले या किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर की बात पत्नी को पता चल जाए तो पत्नी मरने-मारने पर उतारू हो जाती है। आए दिन पत्नी और पति के बीच विवाद शुरू हो जाता है और फिर एक दिन खौफनाक घटना सामने आती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने स्वयं अपने पति की शादी उसकी प्रेमिका से खुशी-खुशी करवा दी। इतना ही नहीं इसके बाद पति, पत्नी व प्रेमिका तीनों साथ-साथ रहने को राजी हो गइंर्।
मामला गुना में सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की शादी उसकी प्रेमिका से करवाई है और अब तीनों साथ-साथ हैं। चौंकाने वाली बात कुछ ऐसी है कि 7 अप्रैल को बजरंगगढ़ इलाके की टहनी वाली एक महिला ने कोतवाली थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल को 18 वर्षीय बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 3 दिन तक अस्पताल में उसका इलाज चलता रहा। फिर 6 अप्रैल को बेटी अस्पताल से अचानक लापता हो गई। दोपहर बाद करीब 3 बजे वह अचानक किसी को बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश किए जाने के बाद भी वह नहीं मिली। इसके बाद बेटी की मां ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की, तो लड़की राघोगढ़ इलाके से बरामद हुई। वह एक घर में रह रही थी, पूछताछ के लिए पुलिस उसे थाने ले आई । इसके बाद इसकी सूचना लड़की की मां को दी। उसके परिवार वालों को बुला लिया गया। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। वह परिवार वालों के साथ नहीं जाना चाहती। चूंकि लड़की बालिग हैए ऐसे में वह अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है और वह प्रेमी के साथ चली गई।
युवती से पूछताछ के दौरान हैरान करने वाली बात सामने आई। युवती जिस युवक के साथ गई है, वह पहले से ही शादीशुदा है, हालांकि दोनों को बच्चा नहीं है। युवक की पहली पत्नी को भी इन दोनों के अफेयर के बारे में पहले से जानकारी थी और पहली पत्नी की सहमति से ही युवक ने प्रेमिका से विवाह किया। अब तीनों खुशी-खुशी एक साथ रह रहे हैं। युवक भी प्रेमिका को पाकर खुश है। उसकी दोनों पत्नियों को भी किसी से कोई शिकायत नहीं है।

Search

Archives