नर्मदापुरम। नर्मदा नदी में नहाने के दौरान किशोर मामा-भांजे की मौत हो गई है। ग्राम मरोड निवासी दो किशोर जो कि रिश्ते में भामा-भांजे थे, नर्मदा में तैरते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों किशोर नर्मदापुरम के एक हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
सोमवार शाम को दोनों किशोर सेठानीघाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान तैरते-तैरते घाट से करीब पांच सौ मीटर दूर तक पहुंच गए। कुछ देर रुकने के बाद दोनों वहां से तैरकर वापस सेठानीघाट की ओर आ रहे थे, इसी दौरान दोनों की सांसे फूलने लगी और गहरे पानी में डूब गए। सेठानीघाट पर मौजूद होमगार्ड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को बाहर निकाला । दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।







