Home » मुर्गियों से भरी पिकअप का टायर हुआ ब्लास्ट, ट्रक से टकराने के बाद दो लोगों की मौत, तीन घायल
मध्यप्रदेश

मुर्गियों से भरी पिकअप का टायर हुआ ब्लास्ट, ट्रक से टकराने के बाद दो लोगों की मौत, तीन घायल

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने से वह ट्रक से टकरा गई। पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक, ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार बुढ़ार से शहडोल की ओर एक पिकअप आ रही थी, जिसमें मुर्गियां लोड थीं। इस दौरान शहडोल-बुढ़ार हाईवे पर बघेल ढाबा के पास तेज रफ्तार पिकअप का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और शहडोल से बुढ़ार की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गया। पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि पिकअप के टकराने से ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं।

Search

Archives