Home » नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
मध्यप्रदेश

नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मऊगंज।  मऊगंज थाना क्षेत्र रविवार को हादसा हो गया। यहां निहाई नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पानी में डूबने से हो गई। यह दर्दनाक हादसा पैपखार गांव में हुआ, जहां तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गर्मी से राहत पाने के लिए युवक नहाने नदी में उतरे थे, लेकिन गहराई और तेज बहाव का अंदाज़ा नहीं लग सका। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मऊगंज पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। तीनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतकों में दो सगे भाई अमन तिवारी (18), अभय तिवारी (17) समेत उनके मामा का बेटा अभिषेक मिश्रा (24) शामिल है। अभिषेक मिश्रा मऊगंज के दुगोली गांव का रहने वाला था। बड़ा भाई सत्यप्रकाश मिश्रा आईआईटी की तैयारी कर रहा है। सबसे बड़ी बहन है। अभिषेक एचडीएफसी बैंक की मऊगंज ब्रांच में क्लर्क था। शनिवार को ड्यूटी के बाद बुआ के घर पैपखार आया था।

Search

Archives