Home » कछुए से धन वर्षा कराने की थी तैयारी… पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
मध्यप्रदेश

कछुए से धन वर्षा कराने की थी तैयारी… पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

बालाघाट।  कछुओं से तांत्रिक क्रिया करने निकले 9 लोगों को लांजी वन विभाग ने दबोच लिया। टीम ने स्कॉर्पियो से दो जीवित कछुए बरामद किए, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल अत्यंत संरक्षित प्रजाति है।

दरअसल वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी की टीम को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कीमती वन्यजीव को ले जाकर तंत्र-क्रिया की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोसमारा–लांजी मार्ग पर फौरन नाकेबंदी कर दी गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो (एमपी 39 बीबी 1128) रोकी गई। बैग चेक किए गए तो उनमें दो जीवित कछुए रखे मिले।

गिरफ्तारी के बाद जब टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो बोले कि “कछुओं से तंत्र कर धन वर्षा कराना चाहते थे।” वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के अंधविश्वास के कारण वन्यजीवों की तस्करी और क्रूरता के मामले बढ़ रहे हैं।

शिकंजे में 9 आरोपी- वन विभाग ने मौके से आशीष मंडलेकर, चैनलाल ठाकरे, कोमल बिसेन, राजाराम मेश्राम, विष्णु बिसेन, राजेश बावने, ससेंद्र चंदेल, दीपक चौहान और श्रीराम नागेश्वर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लांजी और किरनापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

अनुसूची-1 का जीव, अपराध बेहद गंभीर- कछुआ अनुसूची-1 के अंतर्गत आता है। ऐसे जीवों का शिकार, परिवहन या व्यापार गंभीर गैर-जमानती अपराध है, जिसमें कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। वन विभाग पश्चिम लांजी ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Search

Archives