Home » पर्यटकों से भरी तवेरा पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल, भैंस को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
मध्यप्रदेश

पर्यटकों से भरी तवेरा पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल, भैंस को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

धार। जिले के नालछा थाना क्षेत्र में पर्यटकों से भरी तवेरा वाहन पलट गई। इसमें 14 लोगों के घायल होने की खबर है, दो मासूम गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दरअसल, कल रविवार होने की वजह से जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। शाम को लौटते समय मांडू के पास पर्यटकों से भरी तवेरा हादसे का शिकार हो गई। भैंस को बचाने के चक्कर में तवेरा वाहन पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, दो मासूम रूप से घायल हुए हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Search

Archives