Home » पत्नी के कैरेक्टर पर किया शक, कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काटकर साथ ले गया पति
देश • मध्यप्रदेश

पत्नी के कैरेक्टर पर किया शक, कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काटकर साथ ले गया पति

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से हाथ काट दिया। कटा हाथ लेकर आरोपि पति फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। पति उसे फोन पर बात करने से मना करता था। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोपी का नाम कमल बताया जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी मिथलेश है। दोनों कबीरा रोड पर स्थित जगदम्बा कॉलोनी में रहते हैं। मिथलेश की शादी कमल सिंह से करीब 16 साल पहले हुई थी। दोनों की चार संतानें हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी का आरोप है कि कमल उसके चरित्र पर शक करता था।

मोबाइल पर बात करती थी पत्नी

मिथलेश ने बताया कि वो अपने रिश्तेदारों से मोबाइल पर बात करती थी। इसी वजह से उसका पति शक करता था। कमल उसे मोबाइल पर बात करने से भी रोकता था। बीती रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस बीच, कमल ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का हाथ काट दिया और उसे अपने साथ ही ले गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कटा हुआ हाथ नहीं मिला। पत्नी का कहना था कि आरोपी पति हाथ अपने साथ में ले गया है।

थोड़ी दूरी पर मिला कटा हाथ

महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूरी पर कटा हाथ बरामद कर लिया।

पति-पत्नी दोनों हैं दिव्यांग

बताया जा रहा है कि पति कमल सिंह पैर से दिव्यांग है, जबकि महिला का एक हाथ पहले से ही ठीक से काम नहीं करता है। महिला के मुताबिक बचपन में वह गिर गई थी, जिससे उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। देसी उपचार कराने से हाथ टेढ़ा होकर रह गया, इससे वह एक ही हाथ से काम कर पाती थी।

Search