झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मेघनगर इलाके में हुआ, जब एक सीमेंट से लदा ट्रक मारुती ईको वैन पर पलट गया।
हादसे की वजह
पुलिस के मुताबिक, ट्रक निर्माणाधीन रेल ओवर-ब्रिज को पार कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह वैन पर पलट गया। हादसा रात करीब 2ः30 बजे हुआ, जब वैन में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे ।
मृतकों की जानकारी
मृतकों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और थांदला के शिवगढ़ महुदा के रहने वाले थे।
घायलों का इलाज
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक झाबुआ के शिवगढ़ महुड़ा तहसील के मेघनगर के रहने वाले थे। सभी कल्याणपुरा के पास भावपुरा गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए थांदला और मेघनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है ।







