छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना सटई थाना क्षेत्र के कसार गांव की है।
बताया जा रहा है कि तीनों लोग अपने पिपरमिंट के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है। हादसे में हल्कू रैकवार 56 वर्ष, पत्नी फूला बाई 50 वर्ष और पुत्री काजल 17 वर्ष की मौत हुई है। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो तीनों को सटई अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया







