Home » हॉस्टल में लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रही थी छात्रा, दोस्त को भी भेजे, ऐसे हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश

हॉस्टल में लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रही थी छात्रा, दोस्त को भी भेजे, ऐसे हुआ खुलासा

जबलपुर। ट्रिपल आईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा दूसरी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेज रही थी। छात्रा दो साल से ऐसा कर रही थी। बाथरूम में नहा रही एक सीनियर छात्रा ने उसे अपना वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। जिस दोस्त को वह वीडियो भेजती थी, वो दिल्ली में रहता था।

छात्रा बीटेक चतुर्थ वर्ष की बताई जा रही है, जिसका अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो जूनियर छात्रा द्वारा बनाने की बात सामने आई है। पूरी घटना संस्थान के सरस्वती छात्रावास की बताई जा रही है।

इस मामले में ट्रिपलआईटीडीएम के छात्र थाने में शिकायत करने पहुंचे है। पूरे मामले में डायरेक्टर डॉ. बीके सिंह ने कहा कि उन्हें गत दिवस इस मामले की जानकारी मिली थी। छात्रा वाशरूम में अन्य छात्रा का वीडियो बना रही थी। उसके फोन और लैपटाप जब्त कर लिया गया है, आरोपित छात्रा को गेस्ट हाउस में सुरक्षित पूछताछ के लिए रखा गया है। छात्रा स्वजनों को भी जानकारी दी गई है।

Search

Archives