Home » देवरानी-जेठानी के साथ धोखाधड़ी, सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश, ऐसे लिया झांसे में…
मध्यप्रदेश

देवरानी-जेठानी के साथ धोखाधड़ी, सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश, ऐसे लिया झांसे में…

छिंदवाड़ा ।  पांढुर्णा के हनुमंती वार्ड में दो बदमाशों ने देवरानी-जेठानी के साथ धोखाधड़ी की। जेवर चमकाने के नाम पर बदमाश  18 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित देवरानी नंदा पति अरुण इरसकर और जेठानी पुष्पा पति किशोर इरसकर ने बताया कि दोपहर में दो बदमाश उनके घर पहुंचे। उन्होंने पहले पीतल के कुछ बर्तन को पाउडर से चमकाया। इसके बाद सोने के बर्तन चमकाने की बात कही। नंदाबाई के अनुसार एक बदमाश ने मेरे गले से 15 ग्राम का मंगलसूत्र और कान के झुमके उतारे। वहीं, पुष्पा ने बताया कि उसने खुद ही 3 ग्राम के झुमके निकालकर चमकाने के लिए दिए थे।

बताया जा रहा है कि  20 दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। जहां, बदमाश जेवर चमकाने के नाम पर सोने के आभूषण लेकर भाग गए थे। पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Search

Archives