Home » मध्य प्रदेश के धार जिले में अज्ञात वाहन से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के धार जिले में अज्ञात वाहन से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार ज़िले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। उनकी कार ने एक अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसा बलगांवड़ी गांव के पास इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ। कार की रफ़्तार बेहद तेज़ थी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

यह दुर्घटना जिले के तिरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलगांवड़ी गांव में स्थित प्रिंस होटल के पास हुई। पुलिस के अनुसार, सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों की पहचान प्रकाश भूरिया (35) निवासी रतलाम, राजा (30) निवासी झाबुआ, राहुल (23) निवासी फूलगांवड़ी और दिलीप (24) निवासी राजगढ़ के रूप में हुई है। एक रिश्तेदार ने मोबाइल फोन के ज़रिये पहचान की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, चारों युवक एक सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।

Search

Archives