Home » पहले मंदिर में टेका माथा फिर घर में बम फेंककर की गोलीबारी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मध्यप्रदेश

पहले मंदिर में टेका माथा फिर घर में बम फेंककर की गोलीबारी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जबलपुर। बदमाश ने पहले घर के पास बने मंदिर में भगवान को प्रणाम किया फिर दनादन बम चलाकर फायरिंग करते हुए भाग निकला। जिस घर में बम फेंके है वह मानसिंह ठाकुर का बताया जाता है। पीड़ित मानसिंह ठाकुर ने जबलपुर के घमापुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी ने एक के बाद एक लगातार दो बम फेंके, लेकिन इनमें से एक ही बम फटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वो दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

घमापुर थाना इलाके में भारत कृषक समाज स्कूल के पास रहते हैं। आरोपी उनके घर के सामने आया और बम फेंक दिया। आनंद एक के बाद एक लगातार दो बम फेंके। हालांकि, इनमें से एक ही बम फट सका। बम जैसे ही फूटा तो धुएं का गुबार घर से लेकर सड़क तक फैल गया। बमबाजी की इस वारदात को अंजाम देने के पहले आनंद ठाकुर ने कॉलोनी के मंदिर में भगवान से आशीर्वाद भी लिया और परिक्रमा भी की। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने बम फेंकने के बाद फायरिंग भी की।

Search

Archives