Home » बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, संभल के मंदिर पर दिया था बयान
मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, संभल के मंदिर पर दिया था बयान

छतरपुर। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पंजाब से दी गई है। सोशल मीडिया पर धमकी का वीडियो भी सामने आया है। अब मामले की शिकायत पंजाब के डीजीपी से की गई है। धमकी देने वाले शख्स का नाम बरजिंदर परवाना बताया जा रहा है। वीडियो में उसने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को कहा है कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इंटरनेट मीडिया पर जान से मारने की धमकी के साथ पंजाब का कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कहा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे। परवाना ने पंडित शास्त्री को पंजाब आने तक की चुनौती दे डाली। बताया जाता है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरा संभल मामले को लेकर हरिहर मंदिर के संबंध में बयान दिया था, जिसे पंजाब के कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब से जोड़ दिया।

Search