Home » परीक्षा देने गई छात्रा का नर्मदा नदी में मिला शव, मां से कहा था थोड़ी देर में घर आ रही हूं
मध्यप्रदेश

परीक्षा देने गई छात्रा का नर्मदा नदी में मिला शव, मां से कहा था थोड़ी देर में घर आ रही हूं

पुलिस को खुदकुशी का शक

इंदौर। इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की मौत ने सबको चौंका दिया है। छात्रा का नाम निक्की यादव था। वह रविवार को महू में नीट की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटी। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद, अब उसका शव नर्मदा नदी के किनारे मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

भंवरकुआं पहुंचने के बाद मोबाइल बंद

निक्की यादव लसूडिया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा की रहने वाली थी। रविवार को वह परीक्षा देने महू पहुंची थी। परिजनों के अनुसार, परीक्षा के बाद निक्की ने अपनी मां को फोन किया था। उसने बताया था कि वह महू से भंवरकुआं पहुंच चुकी है. लेकिन, इस बातचीत के बाद अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक जब निक्की घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर सोमवार को भंवरकुआं थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

Search

Archives