Home » पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियों का हमला, एक इंस्पेक्टर की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल
मध्यप्रदेश

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियों का हमला, एक इंस्पेक्टर की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

उज्जैन। मधुमक्खियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया है।  घटना में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियों का यह हमला हुआ। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी थी। इस आंधी से बचने के लिए पुलिसकर्मी पार्किंग में खड़े थे तभी मधुमक्खियां उन पर टूट पड़ीं।

अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों ने बताया कि हम करीब 6 लोग ट्रेनिंग सेंटर के पार्किंग परिसर में खड़े थे। इंस्पेक्टर रमेश कुमार भी साथ ही थे। वहां मधुमक्खियों का छत्ता लगा था लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों के इस हमले में निरीक्षक रमेश चंद्र धुर्वे की मौत हो गई है। मधुमक्खियों के हमले में 5 अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मियों में एएसआई कैलाश चौहान, टीआई दिनेश पटेल, एसआई बलराम चड़ार, एएसआई राधेश्याम गोयल और एएसआई अखिलेश सूर्यवंशी शामिल है।

Search

Archives