Home » जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में विस्फोट, 2 की मौत, 13 घायल
मध्यप्रदेश

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में विस्फोट, 2 की मौत, 13 घायल

जबलपुर । मध्यप्रदेश में जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ 6 अनुभाग में मंगलवार की सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है।

कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

चिकित्सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है, उनके नाम श्यामलाल और रणधीर है। दोनों की हालत गंभीर है, जिन्हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है। राहत बचाव कार्य जारी है।

Search

Archives