Home » पिछले दो हफ्ते से लापता महिला का नहीं मिला सुराग, तलाश जारी
कोरबा

पिछले दो हफ्ते से लापता महिला का नहीं मिला सुराग, तलाश जारी

कोरबा। पिछले करीब दो हफ्ते से लापता महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। ग्राम पंचायत खोड्डल निवासी आनंदा बंजारे (27 वर्ष) 10 अगस्त 2026 की सुबह से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वह काला और भूरे रंग का बैग लेकर घर से निकली है, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। आनंदा एक बच्चे की मां हैं। परिजनों का कहना है कि आनंदा गांव में ही थीं और उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा दबावपूर्वक कहीं ले जाए जाने की आशंका है।

मामले की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई है। परिजनों ने आनंदा की जानकारी देने वाले को ₹10,000 का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि यदि किसी को आनंदा बंजारे दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल गौरव बंजारे और उनके परिवार को मो.नं.   7879335599, 7999746120,  6264598288  पर काॅल कर संपर्क कर जानकारी देने अपील की है।

Search

Archives