Home » महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा : सामने आई वजह, इस कारण खो बैठी थी आपा
कोरबा

महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा : सामने आई वजह, इस कारण खो बैठी थी आपा

कोरबा। बीते गुरूवार को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया था। जिसमें महिला ने अपने कपड़े उतार अपने अंतरवस्त्र में बच्चे को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ रही थी। महिला के इस हरकत की वजह ऑटो रिक्शा चालक से विवाद माना जा रहा था, पर ऐसा कुछ था नहीं, दरअसल महिला का बैग ऑटो में ही छूट गया था, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही आधार कार्ड, पासबुक और जरूरी दस्तावेज थे। जिसके खो जाने की वजह से वह आपना आपा खो बैठी थी।

शुक्रवार को महिला जिला ऑटो कार्यालय के दफ्तर पहुंची, जहां संघ के अध्यक्ष आजम खान ने अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में उसका बैग सौंप दिया। महिला ने अपना बैग खोलकर देखा तो उसमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के अलावा सोने व चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान सही-सलामत मिले। सामान को पाकर महिला बेहद खुश नजर आई। उसने एक दिन पहले की गई हरकत के सवाल पर जवाब भी दी।

महिला ने बताया कि वह दर्री डैम के समीप खड़ी थी। इस दौरान ऑटो रिक्शा चालक पहुंचा। उसने पुराना बस स्टैंड जाने की बात कही। इस वजह से महिला ऑटो रिक्शा पर सवार हो गई। ऑटो चालक टीपी नगर ऑटो खड़ा कर दिया और फिर नया बस स्टैंड जाने की बात कहने लगा। इससे महिला उसे 10 रूपए दिए, तो चालक ने 20 रूपए की मांग की। महिला ने अपने पास मात्र 20 रूपए होने की बात कही। जिसे लेकर मामूली बहस हुई।

इस बीच महिला ने चावल की बोरी तो उतार ली, लेकिन वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गई। बैग में जरूरी दस्तावेज के अलावा सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान थे, जिसे खो जाने के डर से महिला होश खो बैठी। उसने अपना आपा खो दिया और अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। साथ ही गाली-गलौज करते हुए आगे बढ़ गई। हालांकि अब महिला ने अपना सामान पाकर खुशी जाहिर की है।

Search

Archives