Home » गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार, इतना किलो गांजा बरामद
कोरबा

गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार, इतना किलो गांजा बरामद

कोरबा। चौकी चैतमा थाना पाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध रूप से गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा है।  दरअसल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी  द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में  13 अप्रैल को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी चैतमा , थाना पाली पुलिस टीम द्वारा बांसटाल क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी महिला महताब बी को अवैध रूप से अपने घर में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 136 ग्राम गांजा (998 ग्राम + 138 ग्राम) एवं नगदी रकम ₹900/- (200, 100, 50, 20, 10 रुपये के नोट) जप्त किया गया।

आरोपी महताब बी पति सत्तार खान (46), निवासी बांसटाल चौतमा, चौकी चैतमा, थाना पाली जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

Search

Archives