Home » बैंक में महिला के पर्स से 40 हजार रूपए पार, सीसीटीवी में कैद हुई दो संदिग्ध महिला
कोरबा

बैंक में महिला के पर्स से 40 हजार रूपए पार, सीसीटीवी में कैद हुई दो संदिग्ध महिला

कोरबा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कोरबा मुख्य शाखा में एक महिला के साथ बड़ी चालबाजी हुई। दो संदिग्ध महिलाओं पर बैंक में हेमा साहू के पर्स से 40 हजार रुपये पार कर देने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा हैं की महिला हेमा साहू अपनी धनराशि निकालने के लिए बैंक पहुंची थीं। इस दौरान दो संदिग्ध महिलाओं ने उनके पीछे खड़े होकर उनके पर्स से रकम पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं तेजी से बैंक से बाहर निकल गईं। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हेमा साहू ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक प्रबंधन ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives