Home » बांगो क्षेत्र में एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित दो घायल, झपकी आने पर डिवाईडर से टकराई
कोरबा

बांगो क्षेत्र में एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित दो घायल, झपकी आने पर डिवाईडर से टकराई

कोरबा। बांगो क्षेत्र में एंबुलेंस दुर्घटना हो गई। घटना सुबह 6.35 बजे ग्राम मडई में हुई है। एंबुलेंस मरीज को छोड़कर लौट रही थी। घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। वे काफी समय तक सड़क पर पड़े रहे, जिन्हें डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। 112 के सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रोड एक्सीडेंट की सूचना पर बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर कॉलर के बताए पते ग्राम-मडई पहुंची थी।

डॉयल 112 की टीम ने देखा कि एक मिनी एंबुलेंस क्रमांक सीजी 15 डीटी .5382 का चालक जो बिलासपुर से मरीज छोड़कर अंबिकापुर की ओर जा रहे था। वाहन चालक संतोष सिंह पिता भरत सिंह उम्र 36 वर्ष व मोहम्मद अंसार पिता मोहम्मद अबदार उम्र 38 वर्ष नींद के कारण झपकी आने से रोड किनारे डिवाइडर से टकरा गए। टीम ने देखा की दोनों घायलों की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है, जिन्हें मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस की सहायता से बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ईआरव्ही टीम द्वारा उक्त घटना की सूचना संबंधित थाना प्रभारी बांगो को फोन पर दी गई।
—-

Search

Archives