Home » समर्सिबल पंप सहित अन्य मशीनरी सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारी
कोरबा

समर्सिबल पंप सहित अन्य मशीनरी सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारी

कोरबा। “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली मानिकपुर पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान को  बरामद कर लिया गया है।

दरअसल प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके निर्माणाधीन मकान से दिनांक 05.04.2026 की शाम से 06.04.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा समर्सिबल पंप, हेक्सर ड्रिल, कटर मशीन एवं अन्य मशीनरी सामान चोरी कर लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां पाई गई।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपीगण का नाम एवं पता 

01. दीपक कुमार यादव पिता मुन्ना यादव, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती ददरखुर्द, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा
02. गोरलाल पटेल पिता घनु लाल पटेल, उम्र लगभग 46 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती ददरखुर्द, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा

बरामद मशरूका
समर्सिबल पंप, हेक्सर ड्रिल मशीन, कटर मशीन, अन्य मशीनरी उपकरण

Search

Archives