Home » हथियार दिखाकर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

हथियार दिखाकर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। हथियार दिखाकर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग के दो आरोपी को चौकी मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, नगदी सहित घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 15 जून को अज्ञात लोगों द्वारा चाकू दिखाकर उसके साथ मोबाइल व नगदी रक़म की लूट की गई है। मनीष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों की सूचना मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के आरोपी शिवम दास उर्फ़ बबली और उसके साथी सूरज यादव को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके क़ब्ज़े से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चाकू और लूटे गए मोबाइल, नगदी रक़म को जप्त किया है। दोनों आरोपियों शिवम दास उर्फ़ बबली 20 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली व ⁠सूरज यादव  21 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Search

Archives