Home » मेन गेट का ताला तोड़कर कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई बलेनो बरामद
कोरबा

मेन गेट का ताला तोड़कर कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई बलेनो बरामद

कोरबा। थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख की बलेनो कार बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  17 अगस्त को प्रार्थी वरुण सुद पिता स्व. अशोक सुद  34 वर्ष निवासी एमआईजी-54, आरपी नगर फेस-2 निहारिका थाना सिविल लाइन रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी सतीश शर्मा (जो 20 दिन से मद्रास गए हुए थे) के मकान का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था एवं मकान के पोर्च में खड़ी बलेनो कार क्रमांक CG 12 BG 5810 (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) चोरी हो गई है। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियां को दी गई।

विवेचना हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी की तलाश के लिए दो टीम गठित की गई। एक टीम CCTV चेक करने व दूसरी टीम पुराने अपराधियो की पता तलाश पूछताछ करने लगाया गया। अज्ञात आरोपी की पता तलाश पूछताछ के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी निवासी सत्यप्रकाश महंत व योगेश साहू अपने साथियों करण उर्फ दादू व अन्य के साथ चोरी किये होंगे । देर रात मे सभी मोटरसाइकिल मे बिना लाईट जलाए कॉलोनी मे घूम रहे थे । प्राप्त सूचना पर संदिग्धों की पता तलाश किये, सत्यप्रकाश और योगेश मिले जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोड़कर कार मे कार की चाबी होने से कार चोरी करना तथा कार को दर्री लाल मैदान में छिपाना स्वीकार किया।

आरोपियों के निशानदेही  पर चोरी गई बलेनो कार (CG 12 BG 5810) बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों सत्यप्रकाश पिता गेंददास महंत, 19 वर्ष निवासी बुधवारी, जैन मंदिर के पीछे (केवटा समाज भवन के पीछे), थाना सिविल लाइन रामपुर व योगेश साहू पिता सोनसाय साहू 20 वर्ष निवासी बुधवारी, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना के फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।

Search

Archives