Home » सक्ती के नगरदा वाटरफॉल में कोरबा के छात्र की चाकू मारकर हत्या, घटना के बाद तीन युवक फरार
कोरबा

सक्ती के नगरदा वाटरफॉल में कोरबा के छात्र की चाकू मारकर हत्या, घटना के बाद तीन युवक फरार

कोरबा। सक्ती के नगरदा स्थित वाटरफॉल में दीपका कोरबा के छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। दीपका से हाईस्कूल का छात्र रविवार को पिकनिक मनाने के लिए नगरदा गया हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसी दौरान चाकूबाजी में छात्र घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार दीपका गेवरा से पिकनिक मनाने के लिए एक दर्जन से अधिक युवकों का समूह नगरदा वाटरफॉल गया हुआ था। पिकनिक स्पॉट पर किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि एक युवक ने निखिल सिंह पिता संजय सिंह को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना के बाद युवकों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है। छात्रों के परिजन घटना की जानकारी के बाद सक्ती रवाना हुए। मृतक के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 19 युवकों में से तीन लोग फरार हैं। बहरहाल इस मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नगरदा थाना की टीआई सुनीता नाग के मुताबिक पिकनिक मनाने गए छात्रों के बीच कुछ विवाद होने पर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे फर्स्ट एड के लिए चांपा अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मर्ग कायम कर आगे कार्रवाई की जा रही है। अभी तक घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। साथी छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

Search

Archives