कोरबा। थाना दर्री पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीएसईबी प्लांट दर्री के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जप्त किया है।
दरअसल कमलकांत ठाकुर 22 अप्रैल को थाना दर्री मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अप्रैल की तड़के 4 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना किया गया।
विवेचना दौरान पुलिस ने संदेही सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर, विशाल राव उर्फ लाली, जानसिंह प्रधान को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी करना स्वीकार किया। इनके कब्जे से तांबा का केबल वायर 300 मीटर लगभग कीमती 75000₹ तांबा केबल वायर को जप्त किया गया। मामले के अन्य आरोपी किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू एवं अटल आवास का एक अन्य लड़का घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम एवं पता–
01. सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर पिता गोवर्धन श्रीवास, उम्र 43 वर्ष, निवासी राजीव नगर दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
02. विशाल राव उर्फ लाली पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवार पारा कल्मीडुग्गु दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
03. जान सिंह प्रधान पिता उदय प्रधान, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अशीष कुमार सिंह, आरक्षक अजय यादव, संजू सिंह, सैनिक हिमांशु तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।







