Home » रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
कोरबा

रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

कोरबा। रेलवे स्टेशन पर चोर गिरोह सक्रिय है। एक जुलाई की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रेलवे स्टेशन से एक जुलाई की रात्रि लगभग 9 बजे एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल CG 12 AW 9597 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया हैं।

चोरी की पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। उक्त वीडियो में देखा जा सकता हैं कि बारिश के बीच कैसे अज्ञात युवक द्वारा गाड़ी की चोरी की है। चोरी हुई गाड़ी सीतामणी निवासी राजू केन की बताई जा रही हैं, जो निहारिका क्षेत्र में सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि किसी कार्य से वह रेलवे स्टेशन गए थे और गाड़ी स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी कर दी थी। जब काम निपटाकर वापस आया तो गाड़ी गायब थी, जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली थाना में दे दी है।

Search

Archives