कोरबा। व्यस्त टीपी नगर मार्ग में अपने दोपहिया वाहन से गुजर रही एक युवती को एक दुपहिया वाहन में सवार दो युवकों में से एक युवक सरेराह कहता है कि पब चलोगी क्या…? युवती ने साहस दिखाते हुए इनका पीछा किया और टीपी नगर चौक पर रेड सिग्नल होने के कारण बाइक रुकते ही युवती ने इनके मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और जमकर खरी-खोटी सुनाई।
वीडियो वायरल होने के बाद कोरबा पुलिस ने मनचले लड़कों को सबक सिखाया है। दोनो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लिया और शीघ्र ही वायरल वीडियोज के मोटरसाइकिल नंबर CG12BL1770 के मालिक (चालक) दीपक कुमार खुटे पिता शत्रुघ्न लाल खुटे 25 वर्ष, निवासी सैंडल, थाना उरगा व मोटरसाइकिल सवार साथी सुरेंद्र कुर्रे पिता तिहारू राम कुर्रे 20 वर्ष, निवासी चांपा जगदल्ला अंबेडकर चौक थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा इन दोनों युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है।
मोटरसाइकिल क्रमांक CG12BL1770 के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183(1), 184, 146, 196 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल जप्त की नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं मामले को न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।







