Home » ढपढप में महिला के गले से चेन की चोरी, कथा सुनने गई थी महिला
कोरबा

ढपढप में महिला के गले से चेन की चोरी, कथा सुनने गई थी महिला

कोरबा। बांकीमोगरा के समीप ग्राम ढपढप में धर्म एवं आस्था की दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन हो रहा है। पांच दिवसीय यह आयोजन  1 अप्रैल तक चलेगा। कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं इस अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व हाथ की सफाई दिखा रहे हैं।

इसी कड़ी में बांकीमोगरा निवासी नवल पंडित की धर्मपत्नी अमिता पंडित अपनी पड़ोसियों के साथ कथा सुनने गई थी, पंडाल से जैसे ही निकली कि रास्ते में लोगों के भीड़ के बीच में किसी ने उनके गले से हार पार कर दिया। लगभग 2 लाख कीमत की हार बताई जा रही है। मामले की रिपोर्ट बांकीमोगरा थाने में की गई है। सभी भक्तजनों से खासकर महिलाओं के लिए जरूरी है कि कीमती जेवर, गहने पहनकर न जाएं, ज्यादा रुपये-पैसे न रखें और सावधान रहें सतर्क रहें। महिला भक्तजनों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। समझदारी की बात यही होगी कि महिलाएं महंगे सोने-चांदी के जेवर पहनकर कथा स्थल जानें से बचें।

Search