Home » दोस्त को स्टेशन छोड़ घर लौट रहे युवक को ट्रेलर चालक ने रौंदा
कोरबा

दोस्त को स्टेशन छोड़ घर लौट रहे युवक को ट्रेलर चालक ने रौंदा

कोरबा। शुक्रवार सुबह राताखार बायपास रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्त को स्टेशन छोड़कर घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान राताखार बायपास रोड पर ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7.30 बजे हिमांशु अपने दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर की ओर लौट रहा था। राताखार बायपास रोड पर एक ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए हिमांशु को अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर ही हिमांशु की दर्दनाक मौत हो गई। डॉयल 112 की मदद से मृतक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम व आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बताया जाता है हिमांशु घर में सबसे छोटा था और उनकी तीन बड़ी बहनें हैं। पिता राजकुमार जायसवाल जमनीपाली क्षेत्र के पेट्रोल पंप के कर्मचारी हैं। इकलौते पुत्र की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives