Home » कैटरिंग कर्मचारी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या
कोरबा

कैटरिंग कर्मचारी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

कोरबा। कैटरिंग कर्मचारी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वह अपने साथियों के साथ पैसे लेने के लिए गया हुआ था। दूसरे पक्ष का उससे विवाद हो गया। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र दीप (35) कैटरिंग का काम करता था। शैलेंद्र ने अपने साथी फारूक के साथ मिलकर कुछ माह पहले भुलसीडीह के फार्म हाउस में रहने वाले बालेश्वर चौबे से कबाड़ बस को खरीदने के लिए डील किया था। उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस भी दिया था। मगर 2 माह पहले बागेश्वर की हत्या कर दी गई। बागेश्वर की हत्या उसके दूसरे बेट राजेश ने की थी। इसके बाद बागेश्वर के तीसरे बेटे पुष्पेंद्र चौबे ने कबाड़ बसों को किसी और को बेच दिया था। इसकी जानकारी जब शैलेंद्र और फारूक को हुई तो पुष्पेंद्र से दी गई रकम वापस मांग रहे थे। इसके बावजूद पुष्पेंद्र पैसे नहीं लौटा रहा था। इसी बीच गुरुवार की रात शैलेंद्र, फारूक और दो अन्य साथियों के साथ पैसे मांगने के लिए पुष्पेंद्र के फार्म हाउस की ओर गया हुआ था। पुष्पेंद्र के लोगों ने ही डायल 112 को पहले ही सूचना दी थी। खबर लगते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी। मौके पर शैलेंद्र उन्हें घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पुष्पेंद्र को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Search

Archives