Home » जहर का सेवन कर शिक्षिका ने दी जान, प्रतियोगी परीक्षा में नहीं मिल रही थी सफलता
कोरबा

जहर का सेवन कर शिक्षिका ने दी जान, प्रतियोगी परीक्षा में नहीं मिल रही थी सफलता

कोरबा। निजी स्कूल की शिक्षिका ने जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शिक्षिका अच्छी नौकरी पाने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुई, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया।नगर निगम क्षेत्र के सर्वमंगला नगर में संचालित सुमन भारती विद्यालय की शिक्षिका संगीता केवट ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि संगीता अविवाहित थी और वह सरकारी नौकरी पाने के लिए लगातार प्रतियोगी परीक्षा दे रही थी। सफलता नहीं मिलने पर वह परेशान थी। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पंचनामा व पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Search