Home » पलक झपकते ही मोबाईल पार, साप्ताहिक बाजार में चोर गिरोह सक्रिय, आम जनता परेशान
कोरबा

पलक झपकते ही मोबाईल पार, साप्ताहिक बाजार में चोर गिरोह सक्रिय, आम जनता परेशान

कोरबा-दीपका। गेवरा दीपका क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। बाजार में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसे लेकर आम जनता परेशान है। खास बात यह है कि चोरों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।नगर पालिका परिषद और दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार और बुधवार को  सब्जी बाजार लगाने की व्यवस्था की गई है। यहां व्यवसायी दूर दराज से आकर विभिन्न तरह दुकान लगाते हैं। क्षेत्र की एक बड़ी आबादी बाजार से अपनी जरूरतों का सामान लेने के लिए पहुंचती है। खरीदारी करने के साथ अब उन्हें अपने पास रखे नगदी रकम व सामानों को लेकर चिंता सताने लगी हैं। लंबे समय से साप्ताहिक बाजार में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। ज्यादातर मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि रात्रि 8 बजे के बाद जो लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। उन्हें टारगेट बनाया जाता है और मौका मिलते ही उनका मोबाईल पार कर दिया जाता है। ज्यादातर उन लोगों को निशाना बनाया जाता है, जो सामने की जेब में मोबाईल रखते हैं। बताया जा रहा है कि मोबाईल चोरी को शातिर गिरोह अंजाम दे रहे हैं। वे एक निश्चित समय पर साप्ताहिक बाजार में खरीदारों को टारगेट करते हैं। मोबाईल को इतनी सफाई से पार किया जाता है कि खरीदारों को इसकी भनक भी नहीं लगती। लोगों ने अपने स्तर पर चोरी की पतासाजी की, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया था, लेकिन साप्ताहिक बाजार के दिन पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। एसईसीएल कर्मचारी नंद किशोर साहू ने बताया कि पिछले बुधवार को रात 8 बजे सब्जी खरीदने गया था। मोबाइल को ऊपर की जेब में रखा हुआ था। चोरों ने पलक झपकते ही मोबाइल पार कर दिया और मोबाइल कब चोरी हुआ पता ही नही ंचल सका। घटना की सूचना दीपका थाने में दी गई है, वही आलोक कुमार का मोबाइल भी बाजार से पार हुआ है। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

Search

Archives