कोरबा/बालकोनगर। थाना बालकोनगर पुलिस ने रात्रि में लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को रात्रि लगभग 11:40 बजे प्रार्थी चन्द्रभवन यादव अपने दोस्तों दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह के साथ स्कूटी (क्रमांक CG 12 BQ 4524) से पेट्रोल लेने पॉलीटेक्निक कॉलेज रूमगड़ा स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। रास्ते में हवाई पट्टी गुप्ता होटल मोड़ के पास 3 मोटरसायकल में सवार लगभग 07–08 अज्ञात युवकों ने प्रार्थी व उसके साथी को रोककर नगदी व मोबाइल लूटे ।
7-8 आरोपीयो ने प्रार्थी व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की, जिससे चन्द्रभवन यादव, दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह को चोटें आईं। लुटेरों द्वारा प्रार्थी से 1500 रुपये नगद, सरवन सिंह से मोबाइल रेडमी 9 प्राइम व 1200 रुपये नगद तथा दिलबोध यादव से 3000 रुपये नगद लूट कर फरार हो गए। मारपीट के दौरान एक हमलावर का चेहरा कपड़ा गिरने से खुला, जिसे पीड़ितों ने पहचान लिया कि वह दीपक मरावी निवासी प्रगतिनगर दर्री का रहने वाला है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बालकोनगर पुलिस की तीन टीम बनाकर अपराध क्रमांक 525/2025 धारा 310(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपियों की पता तलाश मे आरोपी दीपक मरावी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद टीम अन्य आरोपियों की तलाश में रवाना हो गए। आरोपी दीपक मरावी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक CG 12 BN 8392 तथा 700 रुपये नगद जब्त किया गया। आरोपी दीपक मरावी 26 वर्ष निवासी 03 नंबर गेट, प्रगतिनगर दर्री, थाना दर्री को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।







