Home » पतंग के मांजे से उलझकर कबूतर के पैर हुए जख्मी, फड़फड़ाकर जमीन पर आ गिरा
कोरबा छत्तीसगढ़

पतंग के मांजे से उलझकर कबूतर के पैर हुए जख्मी, फड़फड़ाकर जमीन पर आ गिरा

कोरबा। मकर संक्राति के बाद से पतंगबाजी ने शहर भर के बच्चों का रोमांच बढ़ा दिया है, लेकिन इसका विपरीत असर भी सामने आने लगा है। हाल के दिनों में चाईनिज मांजे से मौत की घटना सामने आ चुकी है। अब इसकी चपेट में पक्षी भी आ रहे हैं।

गुरूवार को कोरबा टूडे स्टूडियो टीम के सामने एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती वार्ड 6 में एक कबूतर मांजे में उलझकर फड़फड़ाने लगा और जमीन पर आ गिरा। कबूतर के दोनों पैर मांझे में उलझकर जख्मी हो गए थे। कबूतर सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। उसे एक पक्षी प्रेमी ने अपने घर में सुरक्षित रखा है। उधर उत्तरप्रदेश में चाइनिज मांजे में उलझकर बाइक सवार की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनिज मांजे से मौत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि चाइनिज मांजे से किसी की मौत होती है तो संबंधित व्यक्ति पर हत्या का अपराध दर्ज किया जाएगा। बहरहाल कोरबा में मांजे से अब तक किसी व्यक्ति की मौत का मामला सामने नहीं आया है। शायद मामला सामने आने के बाद ही इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

इतना मजबूत की दोनों हाथों से खींचने पर नहीं टूटता

कोरबा में पतंगबाजी के लिए उपयोग में लाने वाला मांजा इतन मजबूत है कि खींचने पर भी नहीं टूटता। एक मांजे को दोनों हाथों से पकड़कर खींचा गया, लेकिन नहीं टूटा, बल्कि हथेलियों पर कटने के निशान आ गए। इससे साफ है कि अगर मांजा अगर तेजी से जा रहे बाइक सवार के गले में पड़ जाए, तो पूरी संभावना है कि उसकी गर्दन कटते ही नस कटने पर जान जा सकती है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

Search

Archives