Home » नहर में मिली युवक की लाश, मानसिक संतुलन खो बैठा था
कोरबा

नहर में मिली युवक की लाश, मानसिक संतुलन खो बैठा था

कोरबा। बालको थाना अंतर्गत भेलवाटिकरा निवासी युवक की लाश नहर में मिली है। बताया जा रहा है कि युवक अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था। पुलिस ने नहर से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार बालको थाना अंतर्गत भेलवाटिकरा निवासी तुलाराम 23 काम की तलाश में जांजगीर से जिले के बालकोनगर आया हुआ था। रूमगरा में वह अपनी बहन विशाखा के घर रूका हुआ था। कुछ दिन बाद उसे काम भी मिल गया था। बालको में रहने वाले कुछ युवकों के साथ काम करने के लिए खरसिया गया हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर उसके दोस्तों ने उसे बस बैठा दिया। वह अपनी बहन के घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। विशाखा ने बताया कि वह अकेले में बातें करता था। मोहल्ले में बाहर निकलकर चिल्लाने लगता था। उसका बाहर ले जाकर झाड़फूंक कराया गया। घर वापस लौटने के बाद अचानक रात 2 बजे उठकर देखा तो बिस्तर पर नहीं था। सुबह खोजबीन करने पर उसकी लाश नहर में मिली। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives