Home » इकलौते बेटे की फांसी के फंदे में झूलती मिली लाश
कोरबा छत्तीसगढ़

इकलौते बेटे की फांसी के फंदे में झूलती मिली लाश

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएवी स्कूल के शिक्षक दंपत्ति के 19 वर्षीय इकलौते बेटे की लाश अपने ही घर में फांसी के फंदे में लटकती मिली हैं। वह महाविद्यालय का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय, महाविद्यालय और कॉलोनी सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।

दोपहर में जब माता-पिता घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर उन्होंने देखा कि वासु कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा गया और तुरंत विकास नगर स्थित एसईसीएल के विभागीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहा चिकित्सको ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

कुसमुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया। मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को विकास नगर चिकित्सालय परिसर स्थित मर्चुरी में रखा गया है, उसका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

Search

Archives