Home » राखड डंप एरिया में मिली युवक की लाश, सनसनी
कोरबा

राखड डंप एरिया में मिली युवक की लाश, सनसनी

कोरबा। ढेगुरनाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव राखड़ में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही संबंधित सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी लालघाट डेंगुरनाला से लगे लगभग 100 मीटर दूर राखड डंप एरिया है । सुबह के वक्त आसपास बस्ती में ही रहने वाले लोग जब उसे रास्ते से गुजर रहे थे, इस दौरान दुर्गंध से उन्हें लगा कि कोई मृत मवेशी का गंध है।  जब पास जाकर देखें तो राख में दबा हुआ एक शव दिखा।इस घटना के बाद देखते हैं देखते बस्ती वासियों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना  112 को दी गई । इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर लाश मिली है वहां काफी मात्रा में राखड़ डंप किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला प्रशासन जिला नगर सेना रेस्कयू टीम के साथ काफी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कार्यवाही के लिए आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं व्हाट्सएप ग्रुप में भी फोटो को वायरल किया जा रहा है। इसके अलावा 15 ब्लॉक निवासी एक लापता व्यक्ति की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Search

Archives