Home » मोबाइल लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, रास्ते में युवती से मारपीट कर घटना को दिया था अंजाम
कोरबा

मोबाइल लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, रास्ते में युवती से मारपीट कर घटना को दिया था अंजाम

सीसीटीवी फुटेज एवं लगातार पतासाजी से आरोपी तक पहुंची पुलिस, लूटा गया Realme मोबाइल बरामद

कोरबा ।  राह चलते युवती से मोबाइल लूटने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट की मोबाइल को बरामद कर लिया है।

दरअसल  30.03.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे प्रार्थिया पूनम राय, उम्र 24 वर्ष, निवासी बालाजी विहार स्कूल के पास, पम्प हाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी, बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक ने प्रार्थिया का हाथ पकड़कर उसके साथ मारपीट की तथा उसका Realme कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत करीब ₹15,000/- छीनकर फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 274/2026, धारा 304(2), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पतासाजी के आधार पर आरोपी की पहचान रामा सोरी, पिता बंशी सोरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जैन मंदिर के पीछे, बुधवारी बाजार के पास, कोरबा के रूप में हुई।

दिनांक 09.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामा सोरी को बुधवार रेलवे किनारे बस्ती, चौकी सीएसईबी क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थिया के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से Realme कंपनी का मोबाइल फोन, मॉडल RMX 3944, कीमत करीब ₹15,000/- बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। विवेचना में अपराध की प्रकृति के आधार पर प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Search

Archives