Home » चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
कोरबा

चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव रेलवे फाटक के पास एक 45 वर्षीय शहलाद सिंह कंवर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। फाटक पर ड्यूटी में तैनात गेटमैन ने उसे रोकने की काफी कोशिश की और चिल्लाया भी, लेकिन वह नहीं माना और ट्रेन की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक शहलाद सिंह कंवर पहंदा गांव का निवासी था और खेती-किसानी का काम करता था। परिजनों की मानें तो सुबह 11 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह सीधे रेलवे फाटक की ओर चला गया।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से शहलाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई बार इलाज कराया गया। इलाज के बाद वह कुछ दिन ठीक रहता था, फिर दोबारा उसकी वही स्थिति हो जाती थी। इसी मानसिक तनाव के चलते उसके द्वारा यह खौफनाक कदम उठाने की आशंका जताई ।  घटना के बाद पहंदा गांव में मातम का माहौल है।
उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरते।

Search

Archives