कोरबा/ मानिकपुर। मानिकपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे एक नंदी बैल गहरे कुएं में गिर गया। बैल के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पानी और कीचड़ के बीच फंसे होने के कारण उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा था।
काफी मशक्कत के बाद नंदी बैल को सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर निकाला जा सका। बैल को बाहर निकालते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर आरसीआरएस दल और गौ सेवकों का उत्साह बढ़ाया। बचाव के बाद पशु चिकित्सक की मदद से नंदी बैल का प्राथमिक उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि बैल को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर चारे-पानी की व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों ने आरसीआरएस दल और गौ सेवकों के इस मानवीय कार्य की खूब सराहना की।







