कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले 2 आरोपी को पकड़ा है।
दरअसल 1 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राताखार बाईपास क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. रविशंकर राजपूत, पिता – बदलेल सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी – कचनारीपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा
2. रवि वर्मा, पिता – दिलखेलाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी – एमपी नगर, राताखार, थाना कोरबा
बरामदगी
533 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹5030/-), 524 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹5024/-)
कुल 1057 ग्राम (लगभग 1.05 किलोग्राम) गांजा जप्त
आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(बी) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।







