कोरबा। टी.पी नगर स्थित अशोक वाटिका में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा व स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर महापौर राजकिशोर प्रसाद उपस्थित थे। साथ में राजनीति सलाहकार पी.एन. मिश्रा, पूर्व एल्डरमेन एस. मुर्ति, जमनीपाली सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बिन्दू तथा स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी उपस्थित थी।
इस असवर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने नगर वासियों को छठ पर्व की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अशोक वाटिका का जिक्र करते हुए कहा कि यहाँ सैर करने से शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। आने वाले समय में ये अशोक वाटिका आध्यात्मिक रूप से भी आमजनों के लिए लाभकारी होगा। स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी ने कहा कि ये स्नेह मिलन व ज्ञान चर्चा का कार्यक्रम स्वउन्नति व आत्म उत्थान के लिए रखा गया।
यहाँ विभिन्न खेलों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को शिक्षा भी दी गई। आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से संस्था के लगभग 800 भाई -बहन उपस्थित हुए। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए लोगों को शुक्रिया अदा किया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को व प्रतिभागियों को महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी विद्या का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कमल कर्माकर, डॉ. के.सी. देबनाथ लवलीन गाँधी, रश्मि शर्मा, विमल अग्रवाल व संस्था के सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे।







