Home » तेज रफ्तार कार ने मोटरसायकल सवार को मारी ठोकर, एक को आई गंभीर चोट, अस्पताल दाखिल
कोरबा

तेज रफ्तार कार ने मोटरसायकल सवार को मारी ठोकर, एक को आई गंभीर चोट, अस्पताल दाखिल

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। तेज रफ्तार कार व मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है, वही दूसरे को मामूली चोटें आई है । घटना बीइओ कार्यालय के ठीक सामने नेशनल हाईवे 130 पर घटित हुई है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति ग्राम छुरी के निवासी हैं और वे शादी का कार्ड बाटने पोड़ी आये हुए थे। वापसी के दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैगन आर कार CG12AN8397 ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति का पैर गम्भीर रूप घायल हो गया है जिसे पोड़ी उपरोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। यह पूरा मामला थाना बांगो क्षेत्र का है जहां पुलिस ने कार जप्ती कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार चालक दर्री का बताया जा रहा जो कि तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार होने की फिराक में था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

Search

Archives