कोरबा। तेज हवा चलने और बारिश होने पर पुरानी बस्ती स्थित एक खंभे में शार्ट सर्किट शुरू हो जाता है। तेज ब्लॉस्ट होने से आसपास रहने वाले लोग सहम जाते हैं कि आखिर क्या हुआ। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी दो तीन बार ब्लास्ट हो चुके है। न्यूटल और फेस के बीच एक तार राउंड में झूल रहा है। हवा चलने पर टकरा जाता है। पानी गिरने पर तेज चिंगारी भी निकलती है। तार काफी समय से लटक रहा है, लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने इस तार को नहीं हटाया। कर्मचारी दिन में आते तो हैं, लेकिन चले जाते हैं। इससे पूर्व इस खंभे का तार शार्ट सर्किट की वजह से टूटकर नीचे गिर गया था। दो फेस होने की वजह से वैकल्पिक तौर पर कर्मचारियों ने एक ही फेस में सभी घरों के कनक्शन को जोड़ दिया था। बहरहाल वर्तमान में स्थिति खतरनाक बनी हुई है। ब्लॉस्ट से निकलने वाली चिंगारी नीचे सड़क तक गिरती है। ऐसे में यहां तारों के सुधार कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।







