Home » चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी की डिक्की से इतने लाख का चांदी बरामद
कोरबा

चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी की डिक्की से इतने लाख का चांदी बरामद

कोरबा/हरदीबाजार। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण को जप्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत एक लाख 58 हजार 400 रूपए बताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में आज हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा कसियाडीह-निरतू बलौदा मार्ग पर कसियाडीह बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सभी आने जाने वाले वाहनों का चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान निरतू बलौदा की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया। पूछताछ में अपना नाम विनोद कुमार सोनी 48 वर्ष साकिन श्याम बाजार बलौदा जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर उसके मोटर सायकल के डिक्की में चांदी के आभूषण 2 किलो 200 ग्राम कीमती 1,58,400 रूपये बरामद हुआ। इस संबंध में युवक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने चांदी को जब्त कर युवक के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई की है।

Search

Archives