
कोरबा। जिले की एक व्यस्त सड़क ऐसी भी है, जहां बारिश का पानी सड़क पर ही बहता है। सड़क के दोनों ओर दुकानों का निर्माण किया गया है, लेकिन नालियों का अता पता नहीं है। यह नजारा बारिश के समय लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है।
हम बात कह रहे हैं बालको बस स्टैंड से लगे गायत्री मंदिर और अंबिका मंदिर रोड की। अम्बिका मंदिर रोड में पिछले कई वर्षो से इस तरह का नजारा बारिश के समय में देखा जा रहा है। बारिश में सड़क जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही है। कोरबा आने के लिए बालको बस स्टेण्ड से गायत्री मंदिर फिर अम्बिका मंदिर होते रिसदा से लालघाट रोड से सीधे चेक पोस्ट है। कोरबा आने के लिए यह मुख्य सड़क होने के साथ-साथ शार्टकट रोड भी है, जिससे गाड़ियों का दबाव ज्यादा बना रहता है। उसके बाद भी सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं हों सका है। सड़क से गुजरने वाले लोगों ने बताया कि लोगों नाली मे कब्जा क़र दुकाने बना ली है। इसकी वजह से नाली पट गई है। तेज बारिश होने पर पानी सड़क पर बहने लगता है। स्कूल के बच्चों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुपहिया वाहन चालक भी खासे परेशान होते है। सड़क के इस नजारे को पारखी नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पांडेय ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और टूडे स्टूडियो को उपलब्ध कराया। अब देखना यह है कि अरविंद पांडेय के जनहित में प्रयास को प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है।







