Home » कीचड़ से लथपथ युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी
कोरबा

कीचड़ से लथपथ युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

कोरबा। ग्राम पंचायत ईरफ के भदरापारा में कीचड़ से लथपथ एक युवक की लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना जैसे ही चैतमा पुलिस को मिली मौके पर पहुंची। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ईरफ के आश्रित मोहल्ला भदरापारा के चमरीनमुड़ा निवासी बाबू सिंह धनवार 35 वर्ष कल शाम खेत की तरफ गया हुआ था। खेत में फसल लगाने की तैयारी को लेकर वह घर से निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित होने लगे। देर रात उसकी पता-तलाश में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच ईरफ निवासी एक युवक ने खेत में कीचड़ से लथपथ बाबू सिंह की लाश देखी, वह औधे मुंह पड़ा हुआ था। परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बाबू सिंह के चाचा माघन साय ने रात में ही चैतमा चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने सूचना पर घटना स्थल पहुंचा। पंचनामा कार्यवाही के पश्चात शव को पीएम के लिए भेजवाया। परिजनों का भी बयान दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

Search

Archives