Home » भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह राजपूत नहीं रहे
कोरबा

भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह राजपूत नहीं रहे

कोरबा। जिले के लोकप्रिय, कद्दावर व भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अपोलो अस्पताल बिलासपुर में उनका उपचार चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।  कोरबा जिले के ग्राम छुरी के मूल निवासी गोविंद सिंह राजपूत कई बार जिला पंचायत सदस्य रहे। उन्होंने कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अत्यंत मृदुभाषी और लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वाले गोविंद सिंह राजपूत के निधन की खबर से उन्हें जानने वाले स्तब्ध हैं। वहीं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है।

Search

Archives